18.1 C
Dehradun
Sunday, April 5, 2026


spot_img

दीपावली तक कॉलेज छात्रों को मिल जाएगा टैबलेट, सीएम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए डिग्री कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही छात्रों के हित में कॉलेजों रोजगार परक विषयों की पढ़ाई पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने छात्रों को दिये जाने वाले टेबलेट की क्रय प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि दीपावली तक छात्रों को यह उपलब्ध कराये जा सके।

समीक्षा बैठक में विभिन्न विकासखण्डों में कॉलेजों की स्थापना, पूर्व में स्थापित कॉलेजों के उच्चीकरण के साथ ही शिक्षकों के पदों के सृजन पर विस्तार से चर्चा हुई। इस संबंध में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाए, ताकि छात्रों को बेहतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा का माहौल मिल सके।

उच्च शिक्षा विभाग की इस समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव, राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, आनन्द बर्द्धन, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव अरविन्द सिहं ह्यांकी, बी षणमुगम, दिपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव एम.एम सेमवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगातः भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए 461 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत कार्यों के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल का शुभारंभ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर...