23.1 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

हार्ट अटैक आने से पहले दिखते हैं ये लक्षण, वक्त रहते हो जाइए सावधान…!

हार्ट अटैक अचानक कभी भी आ सकता है। लेकिन कई महीने पहले या कई सप्ताह पहले शरीर में कुछ ऐसे बदलाव नजर आने लगते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में हम शरीर के इन संकेतों को अनदेखा कर देते हैं और हमें अपनी जान गंवानी पड़ सकती है।

जानिए हार्ट अटैक से जुड़े लक्षणों के बारे में क्योंकि इन्हें नजरअंदाज करना काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है…

असामान्य दिल की धड़कन

अगर आपकी हार्ट बीट कुछ सेकेंड से ज्यादा देर के लिए असामान्य हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कीजिए। यह हार्ट अटैक का एक संकेत हो सकता है।

सीने में दर्द होना

कई बार सीने में होने वाले दर्द के लिए लोग एसिडिटी को जिम्मेदार मान लेते हैं.. सीने में बाईं तरफ दर्द होना भी हार्ट अटैक का शुरूआती संकेत हो सकता है। अगर आपको हार्ट ब्लॉकेज हो रहा हो या फिर दिल का दौरा पड़ रहा है तो आपके सीने में दर्द, जकड़न सी महसूस होगी। ऐसे में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

कमजोरी

अगर आपको अधिक कमजोरी महसूस हो रही है और आपके हाथ-पैर भी धीरे-धीरे ठंडे पड़ते जा रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

कंधों में दर्द होना

अगर आपके कंधों में खासकर बाएं कंधे में बिना किसी चोट के लगातार दर्द हो रहा है तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

अधिक पसीना आना

अचानक बिना किसी कारण के बहुत ज्यादा पसीना आना दिल के दौरे का संकेत हो सकता है।

लगातार उल्टी होना

बार-बार उल्टी और पेट में दर्द भी हार्ट अटैक से पहले दिखने वाले लक्षणों में शामिल है। इस प्रकार के लक्षणों को गंभीरता से समझने का प्रयास करें और तुरंत डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

सांस लेने में दिक्कत

पूरी तरह से सांस लेने के बाद भी आपको सांस की कमी महसूस हो रही है या फिर सांस लेने में समस्या हो रही है तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...