24.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

सीएम धामी की पहल पर उत्तराखंड में बना है देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून

देहरादून: रविवार को कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार में U.K.S.S.S.C द्वारा आयोजित उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र इंटर कॉलेज सीतापुर ज्वालापुर के केंद्र व्यवस्थापक दिनेश सिंह चौहान प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर ज्वालापुर द्वारा तहरीर करने कि उपरोक्त परीक्षा सेंटर पर एक परीक्षार्थी जिसके पास अंकित सैनी पुत्र राजेश सैनी निवासी ग्राम-फरकपुर डाडा पट्टी पोस्ट हसनपुर मदनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार अनुक्रमांक-13 14 83 1156 का एडमिट कार्ड था, परीक्षा केंद्र पर आया। इस परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड का मिलान परीक्षा उपस्थिति पंजिका तथा केंद्र सूची से करने पर उपरोक्त अनुक्रमांक पर परीक्षार्थी का नाम राहुल सैनी अंकित था।

सूचना तत्काल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दी गई जिनके द्वारा मौखिक रूप से उक्त परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आदेशित किया गया परीक्षा समाप्ति के बाद आयोग प्रतिनिधि पंकज सुंद्रियाल व मुझ केंद्र व्यवस्थापक को ये तथ्य प्रकाश में आए कि अंकित सैनी नाम के व्यक्ति द्वारा अपने भाई राहुल सैनी के स्थान पर उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होकर गैर कानूनी रूप से परीक्षा का प्रश्न पत्र प्राप्त कर इस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र हल किया गया।

उपरोक्त के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0-431/23 धारा-419 भा०द०सं० व 2(छ)2/12 उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय अध्यादेश 2023 बनाम अंकित सैनी पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...