देहरादून/ उत्तरकाशी:। श्री गंगोत्री धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष अक्षय तृतीया बुधवार 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 10.30 बजे खुलेंगे। श्री गंगोत्री धाम के कपाट पारंपरिक रूप से अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलते है आज नव संवत्सर पर श्री गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा मे कपाट खुलने का समय -मुहूर्त तय किया।
अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को ही श्री यमुनोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के समय की घोषणा यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा 3 अप्रैल यमुना जयंती पर होगी। वहीं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय पहले ही घोषित है।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 4 मई को प्रात: 6 बजे तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 2 मई को प्रात: 7 बजे खुलेंगे।
गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को पूर्वाह्न 10. 30 बजे खुलेंगे
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















