30.2 C
Dehradun
Wednesday, May 6, 2026


spot_img

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

चमोली: चमोली में स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट दोपहर डेढ़ बजे बंद किए गए। सभी तैयारियां भी पूरी ली गई हैं। इस अवसर पर होने वाली अंतिम अरदास में हिस्सा लेने के लिए बहुत से श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं।

कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से सबद-कीर्तन के साथ शुरू हुई। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला। दोपहर साढ़े 12 बजे इस साल की अंतिम अरदास हुई और इसके बाद दोपहर एक बजे गुरुग्रंथ साहिब का हुकुमनामा लिया गया।

फिर गुरु ग्रंथ साहिब को पंजाब के आए विशेष बैंड की धुन के साथ पंज प्यारों की अगुआई में दरबार साहिब से सचखंड साहिब के गर्भगृह में ले जाया गया। ठीक डेढ़ बजे धाम के कपाट बंद कर दिए गए। विदित हो कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 18 सितंबर को खोले गए थे। बावजूद इसके अब तक 10300 श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक चुके हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

यूआईडीएआई और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के बीच 5 वर्षीय सहयोग समझौता

0
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय ने डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्र में पांच...

सरकार ने सर्वाेच्‍च न्‍यायालय में न्‍यायाधीशों की संख्‍या 33 से बढ़ाकर 37 की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद में सर्वाेच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।...

भारत-सूडान के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का नौवां दौर पोर्ट सूडान में आयोजित

0
नई दिल्ली। भारत और सूडान के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का नौवां दौर पोर्ट सूडान में आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि...

केंद्र सरकार ने 5,600 करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ कपास उत्पादकता...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के कपास क्षेत्र में बाधाओं, घटती वृद्धि और गुणवत्ता संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए पांच हजार...

सुप्रीम कोर्ट में हुई महत्वपूर्ण सुनवाई

0
देहरादून: सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई हुई, जिसकी पीठ की अध्यक्षता  न्यायमूर्ति विक्रम नाथ एवं  न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने की। यह सुनवाई उत्तराखंड...