35.4 C
Dehradun
Tuesday, April 21, 2026


spot_img

तुंगनाथ के कपाट 10 मई को और मद्महेश्वर के कपाट 20 मई को खुलेंगे

रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने व चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ से धाम रवाना होने की तिथि घोषित कर दी गई है। बैसाखी पर्व पर घोषित तिथि के अनुसार इस वर्ष 10 मई को दोपहर 12 बजे कर्क लग्न में भगवान तुंगनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जाएंगे।
बैसाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में घोषित तिथि के अनुसार 7 मई को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली मक्कूमठ से रवाना होगी। डोली का पहला रात्रि प्रवास भूतनाथ मंदिर में होगा। साथ ही श्रद्धालु नए अनाज का भोग लगाकर पुणखी मेले का आगाज करेंगे। 8 मई मई को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भूतनाथ मंदिर में ही भक्तों को दर्शन देगी। 9 मई को भगवान तुंगनाथ की डोली भूतनाथ मंदिर से रवाना होकर अंतिम रात्रि प्रवास चोपता पहुंचेगी। 10 मई को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली चोपता से रवाना होकर सुरम्य मखमली बुग्यालों में नृत्य करते हुए तुंगनाथ धाम पहुंचेगी। भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम पहुंचने पर भगवान तुंगनाथ के कपाट दोपहर 12 बजे ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जाएंगे।
वहीं 20 मई को 11 बजे कर्क लग्न में भगवान मद्महेश्वर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। भगवान मद्महेश्वर के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में वैशाखी पर्व पर पंचांग गणना के तहत घोषित तिथि के अनुसार 16 मई को भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव मूर्तियां गर्भगृह से सभा मंडप में विराजमान होगी तथा स्थानीय भक्तों द्वारा नये अनाज का भोग अर्पित किया जायेगा। 17 मई को भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली सभा मंडप में ही भक्तों को दर्शन देगी।
18 मई को भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मंदिर रासी पहुंचेगी। वहीं भगवान मद्महेश्वर की डोली 19 मई को राकेश्वरी मंदिर रासी से अंतिम प्रवास गौण्डार गांव पहुंचेगी। वहीं 20 मई को भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम पहुंचने पर मद्महेश्वर धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जाएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रेलवे चलाएगा 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष फेरे, यात्रियों की भीड़ से राहत

0
नई दिल्ली। रेलवे तीन महीने में देशभर में 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष फेरे संचालित करेगा। इससे यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने और सुगम...

ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जो समझौता किया जा रहा है, वह (पूर्व राष्ट्रपति) बराक...

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर अंतिम मुहर जल्द, भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस हफ्ते जाएगा वाशिंगटन

0
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वाशिंगटन पहुंच रहा है।...

महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबकः रेखा आर्या

0
काशीपुर। काशीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर...

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ उत्तराखण्ड और...

0
देहरादून। पर्वतीय राज्यों की समान भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक संरचना एवं आपदाओं की एक जैसी प्रवृत्ति को देखते हुए उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश ने आपदा...