30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

यूके से ऑस्कर में भेजी गई फिल्म ‘संतोष’, भारत में बैन

नई दिल्ली। ब्रिटिश-भारतीय फिल्म निर्देशक संध्या सूरी ने ‘द गार्जियन’ को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि उनकी फिल्म ‘संतोष’ को भारत में रिलीज की मंजूरी नहीं मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने इस फिल्म के कई सीन पर आपत्ति जताई है। फिल्म में भारतीय पुलिस की क्रूरता और समाज के काले सच को दिखाया गया। यह फिल्म दुनियाभर में तारीफें बटोर चुकी है।
उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर बनी ‘संतोष’ एक विधवा औरत की कहानी है, जो पुलिस फोर्स जॉइन करती है। वह एक दलित लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटती है। फिल्म में पुलिस को महिला विरोध, दलितों पर अत्याचार और मुस्लिमों के खिलाफ नफरत करने वाले के रूप में चित्रित किया गया है। वहीं, फिल्म में निचली जाति की महिलाओं पर होने वाली हिंसा को भी दिखाया गया है। ‘संतोष’ ने कान फिल्म फेस्टिवल में सबका ध्यान खींचा था। यूके ने इसे ऑस्कर के लिए भेजा और बाफ्टा में इसे बेस्ट डेब्यू फीचर का नॉमिनेशन भी मिला था। वहीं, शाहाना गोस्वामी को इस फिल्म के बेस्ट एक्ट्रेस का एशियन फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। हिंदी में बनी यह फिल्म भारतीय कास्ट के साथ भारत में ही शूट हुई है। संध्या सूरी ने ‘द गार्जियन’ से कहा कि सीबीएफसी ने फिल्म को मंजूरी नहीं दी। बोर्ड को पुलिस की नकारात्मक छवि से दिक्कत है। उनके मुताबिक सेंसर ने फिल्म को लेकर अनोखी डिमांड की। सूरी ने कहा, “सेंसर ने इतने कट्स मांगे कि फिल्म का मतलब ही खत्म हो जाता।” निर्देशक ने सेंसर बोर्ड के इस कदम को निराशाजनक और दिल तोड़ने वाला करार दिया है। उनके मुताबिक ये मुद्दे भारतीय सिनेमा में नए नहीं हैं, फिर भी उनकी इस फिल्म पर रोक लगा दी गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...