25.9 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य गांवों के विकास से ही पूरा होगा : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य गांवों के विकास से ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि टिकाऊ कृषि, नवाचार और अनुसंधान से ही भारत विकसित बनेगा। श्री बिरला ने ये बात आज नई दिल्ली में कृषि विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में कही। यह सम्मेलन दो दिन तक चलेगा। श्री बिरला ने कहा कि कृषि के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़कर भारत दुनिया भर में कृषि क्षेत्र में अग्रणी बन सकता है। उन्होंने यह भी काहा कि कृषि देश की संस्कृति, सभ्यता और जीवन-शैली का अभिन्न हिस्सा है और विकसित भारत में भी इसका महत्व बना रहेगा।

श्री बिरला ने कहा कि युवा और महिला नेतृत्व तथा ज़मीनी स्तर पर नवाचार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं, नीति निर्माताओं और किसानों से आत्मनिर्भर कृषि मॉडल तैयार करने के लिए मिलकर काम करने की अपील भी की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...