24.2 C
Dehradun
Monday, September 21, 2026


spot_img

सरकार ने इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए फॉस्फेट और पोटैशियम उर्वरकों पर 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पोषण आधारित सब्सिडी को मंजूरी दी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ मौसम 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटैशियम उर्वरकों पर 41 हजार 534 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में आज सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस फैसले से किसानों को रियायती, किफायती और उचित कीमतों पर उर्वरक उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि यह सब्सिडी खरीफ मौसम 2026 में दी गई सब्सिडी से चार हजार 317 करोड़ रुपये से अधिक है। यह सब्सिडी इस वर्ष पहली अप्रैल से 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी।
सरकार ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण में प्रहलादपुरा से टोड़ी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को भी स्‍वीकृति दी। श्री वैष्णव ने बताया कि इसमें 36 स्टेशन होंगे। इस परियोजना पर 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इस परियोजना का कार्यान्वयन राजस्थान मेट्रो रेल निगम लिमिटेड करेगा। इस कॉरिडोर में सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर हवाई अड्डा, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल और स्टेडियम, अंबाबारी और विद्याधर नगर जैसे प्रमुख केंद्र शामिल होंगे। इसमें हवाई अड्डे के क्षेत्र में भूमिगत स्टेशन भी शामिल हैं।
मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड परियोजना की लागत 43 हजार 129 करोड़ रुपये से बढ़ाकर उनासी हजार 459 करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दे दी है। श्री वैष्णव ने कहा कि देश की बढ़ती ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल आवश्यकताओं को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना से पेट्रोकेमिकल क्षेत्र की आयात पर निर्भरता कम होगी।
समिति ने अरुणाचल प्रदेश में कमला जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को भी मंजूरी दी। यह परियोजना 96 महीने में पूरी होगी। इससे अरुणाचल प्रदेश में बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...