30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार

नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सरकार के आश्वासन के बावजूद नीट मुद्दे पर चर्चा की अपनी पुरानी मांग से पीछे हट गए हैं। इससे पहले आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर नीट मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। श्री राहुल गांधी ने कहा कि अगर सरकार संसद में नीट मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हो जाती है, तो वे तुरंत अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर देंगे। कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने इस मामले पर चर्चा करने की मांग मान ली है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस नेता को सरकार का रुख बताया गया, तो श्री गांधी अपनी पुरानी मांग से पीछे हट गए और कईं नई मांगें रख दीं।

जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता के इतनी जल्दी अपनी बात से पीछे हटने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्‍होंने कहा कि यह श्री गांधी को शोभा नहीं देता। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि नीट पेपर लीक मामले के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में शामिल पाए गए लोगों पर कार्रवाई की भी जा रही है।

इसके बाद, नीट पेपर लीक के मुद्दे पर नई दिल्‍ली के लोक कल्याण मार्ग के पास विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और विपक्षी दलों के अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...