देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में विशेषज्ञों के साथ एक बैठक कर हिमालय संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमालय की धरोहर को सुरक्षित रखने और बदलते जलवायु संकट का समाधान खोजने के लिए एक “अंतर्राष्ट्रीय हिमालय अध्ययन विश्वविद्यालय” की स्थापना जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि आज पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकी तंत्र में आ रहे तेज बदलावों का सामना कर रहा है और इसके समाधान भारत से निकलने चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हिमालय के संरक्षण और शोध हेतु अलग-अलग संस्थान काम कर रहे हैं, लेकिन एकीकृत प्रयास की कमी के कारण ठोस समाधान सामने नहीं आ पा रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि हिमालय पर केंद्रित नीतियों के निर्माण, पारंपरिक और आध्यात्मिक ज्ञान, संस्कृति तथा जैव विविधता के संरक्षण के लिए इस विश्वविद्यालय की स्थापना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल हिमालयी राज्यों बल्कि पूरे विश्व को लाभ मिलेगा।
बैठक में विश्वविद्यालय के संभावित स्वरूप और रूपरेखा पर चर्चा की गई। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत विश्वविद्यालयों की एक प्राथमिक बैठक आयोजित की जाए, जिसके निष्कर्षों पर आधारित प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह इस दिशा में हुई पहली बैठक है, जो भविष्य में ठोस पहल की आधारशिला बनेगी। इस अवसर पर प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, डॉ. आर सी सुन्दरियाल और डॉ. एम. रावत भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने विशेषज्ञों के साथ बैठक कर हिमालय संरक्षण और संवर्धन पर की चर्चा
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















