27.6 C
Dehradun
Sunday, July 19, 2026


spot_img

राज्यपाल ने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी सहित देश-विदेश से आए प्रबुद्ध अतिथिगण एवं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने आश्रम की आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण की सराहना करते हुए इसे “जागृत चेतना का प्रेरणास्थल” बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की देवभूमि और कर्नाटक की तपोभूमि का यह संगम भारत की अखंड आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा को मानवता के उत्कर्ष की प्रेरणादायी यात्रा बताते हुए कहा कि यह संस्था आज विश्व के 180 से अधिक देशों में शांति, प्रेम और संतुलन का संदेश दे रही है। राज्यपाल ने सेवा को सनातन संस्कृति का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग ने सेवा को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है। आपदा राहत, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और युवा सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में संस्था के कार्यों की उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि योग और ध्यान आत्मबोध से परमबोध तक पहुँचने का माध्यम हैं और आज के समय में आत्मचिंतन की आवश्यकता पहले से अधिक है। उन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए आह्वान किया कि वे “राष्ट्र सर्वाेपरि” के भाव को आत्मसात कर अपने ज्ञान, ऊर्जा और संकल्प को देशहित में समर्पित करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

डीआरआई ने देशभर में कार्रवाई कर 22 करोड़ रुपये की तस्करी का सोना-चांदी जब्त...

0
नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय- डीआरआई ने देश भर में खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चलाए हैं। इसके तहत विदेश से तस्करी...

विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को देशभर से बधाई

0
नई दिल्ली।  गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को...

आधार ऐप के डाउनलोड चार करोड़ के पार, डिजिटल पहचान सेवाओं में बढ़ा लोगों...

0
नई दिल्ली।  आधार ऐप को चार करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है, जो सुविधाजनक और डिजिटल पहचान सेवाओं में लोगों के...

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हुए तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के लिए सदन...

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा

0
नई दिल्ली।  72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली में आज शाम पुरस्कारों...