देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नई दिल्ली में अहिंसा विश्व भारती द्वारा जैन आचार्य लोकेश मुनि जी के जन्मोत्सव पर आयोजित “विश्व शांति सद्भावना सम्मेलन” में भाग लिया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अहिंसा, करुणा, समानता और भाईचारा मानवता के विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक महान संत की जयंती नहीं, बल्कि उनके बताए गए मूल्यों को याद करने का अवसर भी है, जो दुनिया में शांति और एकता लाने में मदद करते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि आज दुनिया कई समस्याओं जैसे अस्थिरता, पर्यावरण संकट और सामाजिक असमानता का सामना कर रही है। इन समस्याओं का समाधान केवल नीतियों से नहीं, बल्कि लोगों के अंदर बदलाव और अच्छे विचारों से ही संभव है। उन्होंने कहा कि सच्ची शांति अहिंसा, बातचीत और सहिष्णुता से आती है। उन्होंने भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, अनेकांतवाद और अपरिग्रह के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विचारों को समझने से आपसी मतभेद कम हो सकते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि भारत हमेशा “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को मानता आया है और दुनिया को एकता और भाईचारे का संदेश देता रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों पर आधारित विकास है। उन्होंने आचार्य लोकेश मुनि जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज में नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, नारी सम्मान और सामाजिक समरसता के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। राज्यपाल ने आचार्य लोकेश मुनि जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।
राज्यपाल ने “विश्व शांति सद्भावना सम्मेलन” में भाग लिया
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















