देहरादून: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक युवक द्वारा पिस्तौल से बर्थडे केक काटा जा रहा है, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में देख रहे युवकों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। वायरल वीडियो की जांच में उक्त वीडियो हर्रावाला क्षेत्र का होना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे तीनों युवकों की पहचान तीनो युवकों 1- अभिषेक पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी रेलवे कॉलोनी, हर्रावाला, उम्र 18 वर्ष 2- अमित कुमार पुत्र सिकंदर महतो निवासी मियां वाला चौक, हर्रावाला, थाना डोईवाला, उम्र 18 वर्ष 3- कार्तिक जोशी पुत्र राकेश चंद्र जोशी निवासी मियावाला थाना डोईवाला उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लिया गया, जिनके पास से वीडियो में दिख रही नकली पिस्तौल को बरामद किया गया, जो असल मे एक लाइटर पिस्टल थी, जो अभियुक्तो द्वारा बाजार से खरीदी गई थी। 08/09/2025 को उनमें से एक युवक अभिषेक का बर्थडे था तथा फेसबुक पर टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में उक्त लड़कों द्वारा उक्त नकली पिस्टल लाइटर, जो की पिस्टल नुमा थी, से केक को काटा गया था। पुलिस द्वारा उक्त तीनों युवकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गयी।
Latest Articles
आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ. आर. राजेश कुमार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद ने शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण...
राज्य की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ करने के लिए मुख्य सचिव ने राजस्व प्राप्तियों की...
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में राज्य की राजस्व प्राप्तियों की वर्तमान स्थिति एवं आगामी लक्ष्यों के यथार्थपरक आकलन...
‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान से आम जन को मिली...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम में विभागीय स्टालों का...
बांग्लादेश में मॉब हिंसा पर सख्ती, BNP ने पेश की कानून-व्यवस्था बहाली के लिए...
ढाका: बांग्लादेश की नई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नेतृत्व वाली सरकार ने देश में बढ़ती मॉब हिंसा, हत्याओं और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों को...
भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की
अहमदाबाद: शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। गत...

















