28.6 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

आयकर विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाई, अब 31 अक्तूबर तक कर सकते हैं फाइल

नई दिल्ली : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि एक माह बढ़ा दी है। अब वित्त वर्ष 2024-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए अधिनियम की धारा 139 की उपधारा (1) के स्पष्टीकरण 2 के खंड (ए) में निर्दिष्ट करदाताओं को 30 सितंबर 2025 की बजाय 31 अक्तूबर 2025 तक अपनी ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की सुविधा मिलेगी।
सीबीडीटी ने कहा है कि उसे कई पेशेवर संगठनों, जिनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थाएं भी शामिल हैं, से समय पर टैक्स ऑडिट पूरा करने में आ रही चुनौतियों को लेकर प्रतिनिधित्व मिला था। बोर्ड ने बताया कि देश के कई हिस्सों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं ने सामान्य कारोबारी और पेशेवर गतिविधियों को प्रभावित किया है, जिससे अनुपालन में दिक्कतें आईं।
इन परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दी है। हालांकि, सीबीडीटी ने यह स्पष्ट किया कि आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल स्थिर और पूरी तरह कार्यरत है। बोर्ड के अनुसार, 24 सितंबर तक 4.02 लाख टैक्स ऑडिट रिपोर्ट अपलोड हो चुकी हैं, जिनमें से केवल 24 सितंबर को ही 60,000 से अधिक रिपोर्ट दाखिल की गईं। वहीं, 23 सितंबर तक 7.57 करोड़ आयकर रिटर्न फाइल किए जा चुके हैं। बोर्ड ने कहा कि नई समयसीमा पर आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...