27.5 C
Dehradun
Thursday, May 28, 2026


spot_img

वीआईपी ट्रीटमेंट ना मिलने पर अधिकारी ने डॉक्टर को धमकाया, डॉक्टर ने लिखा इस्तीफ़ा |Postmanindia

उत्तराखंड में डॉक्टरों की कमी से परेशानी झेल रहे पहाड़ी ज़िलों में कुछ अधिकारी अपनी हनक के चलते और परेशानी खड़ी कर रहे हैं. हाल में ही ताजा घटनाक्रम उत्तरकाशी जिले के अस्पताल का है. यहां अपने इलाज कराने आये ज़िला विकास अधिकारी (डीडीओ) ने डॉक्टर द्वारा वीआईपी ट्रीटमेंट न दिए जाने पर न केवल मौके पर जमकर हड़काया, बल्कि फोन करके सस्पेंड करने की धमकी दे डाली. डीडीओ की धमकी के बाद डॉक्टर दहशत में है. जिसके बाद डॉक्टर ने सीएमएस को लिखित इस्तीफा दे डाला. साथ ही मामले में डीएम और एसपी को कार्रवाई की मांग की गई.

डॉक्टर सुवेग सिंह द्वारा लिखे इस्तीफे में कहा गया है कि 15 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे वह ओपीडी में हार्ट के मरीज को देख रहे थे. तभी डीडीओ संजय कुमार का अर्दली उनके पास आया और बोला कि डीडीओ साहब आ रहे हैं। इस पर उनके द्वारा थोड़ी देर रुकने का समय दिया. डॉक्टर के अनुसार उनके पास 30 से 40 लोग पहले ही लाइन में लगे थे. लेकिन डीडीओ साहब को डॉक्टर के रुकने की बात नागवार लगी और वह सीधे अंदर आ गए. डॉक्टर का आरोप है कि डीडीओ साहब ने गुस्सा करते हुए उन पर भड़कते हुए अभद्रता पर उतर आए। डॉक्टर का आरोप है. कि ओपीडी से बाहर जाने के बाद डीडीओ ने फोन कर डॉक्टर को देख लेने और सस्पेंड करने की धमकी दे डाली. इससे दहशत में आये डॉक्टर ने सीएमएस को सीधा अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके अलावा डीएम और एसपी को प्रतिलिपि भेज मामले में उचित कार्रवाई की मांग की. बहरहाल डॉक्टर और डीडीओ के बीच घटित प्रकरण सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने कंधे पर पहुचाया अस्पताल, विधायक पर फूटा ग़ुस्सा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नहीं खुलेगा होर्मुज: ईरान की डील वाले दावे को अमेरिका ने बताया फर्जी, कहा-...

0
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर बात बनती दिख रही है। इसकी संभावना है कि जल्द ही दोनों देशों के...

सर्वोच्च न्यायालय ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28% जीएसटी को संवैधानिक रूप से वैध...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर सरकार द्वारा पूर्वप्रभावी 28% जीएसटी को बरकरार रखते हुए इसे संवैधानिक रूप से वैध बताया...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2025-26 के लिए प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 2025-26 के लिए प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन का तीसरा अग्रिम...

सर्वोच्च न्यायालय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के निर्वाचन आयोग के...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने निर्वाचन आयोग द्वारा कराई गई मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर प्रक्रिया की वैधता को बरकरार रखा है। सर्वोच्‍च...

शासन ने यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं के संचालन के लिए जारी की नई...

0
देहरादून। राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने तथा यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं के कल्याण एवं संरक्षण के...