24.1 C
Dehradun
Monday, April 20, 2026


spot_img

श्रीलंका में भारतीय समुदाय के लिए प्रवासी नागरिक योजना को छठी पीढ़ी तक बढ़ाया जाएगा

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई घोषणाएं की। इनमें कल्याणकारी पहल और सांस्कृतिक जुड़ाव पर विशेष बल दिया गया है।

उपराष्ट्रपति ने कोलंबो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ये घोषणाएं कीं। एक महत्‍वपूर्ण घोषणा प्रवासी भारतीय नागरिकों के कार्ड से संबंधित है, जिसके आवेदन के तरीकों को आसान बनाया गया है और इसे छठी पीढी तक के भारतीयों को उपलब्‍ध कराया गया है।

इससे पहले उपराष्ट्रपति ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और निरंतर सहयोग की पुष्टि की। श्री राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री हरिणी अमरासुरिया से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्‍होंने विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा के साथ भी बातचीत की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जाए म्युंग तीन दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली...

0
नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जाए म्युंग तीन दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे। राष्‍ट्रपति ली की यह पहली भारत...

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 2,500 से अधिक कारीगरों को एआई से प्रशिक्षित किया...

0
नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अन्‍तर्गत 2,500 से अधिक लाभार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपकरणों के माध्‍यम...

53.5 लाख एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति; 39,000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लौटाए

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा कि घरेलू एल पी जी सिलेंडर की आपूर्ति बुकिंग की तुलना में सामान्‍य है। कल 53.50 लाख से...

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली

0
रुद्रप्रयाग। आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से विधिवत पूजा-अर्चना...

सीएम बोले-महिला अधिकारों की लड़ाई में बाधा को जीत बताना महिला विरोधी मानसिकता

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ विपक्ष की वोटिंग को देश की आधी आबादी के खिलाफ अन्याय बताया...