23.4 C
Dehradun
Wednesday, August 5, 2026


spot_img

तेज हुई राममंदिर निर्माण की गति, दिसंबर तक पूरा करने के लिए अब चार हजार मजदूर रोजाना करेंगे काम

अयोध्या: राममंदिर दिसंबर 2024 तक पूर्ण हो जाए इसके लिए मंदिर प्रशासन ने 500 मजदूर अतिरिक्त बढ़ा दिए गए हैं। अब चार हजार मजदूर रोजाना निर्माण कार्य करेंगे। राममंदिर निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। मंदिर सहित अन्य कई प्रकल्पों पर एक साथ काम चल रहा है। 161 फीट ऊंचे राममंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को देखते हुए मजदूरों की संख्या 3500 से बढ़ाकर चार हजार कर दी गई है। राममंदिर के दूसरे तल व शिखर के निर्माण की गति बढ़ा दी गई है।
राममंदिर के साथ-साथ परिसर में परकोटा, रिटेनिंग वॉल, सप्त मंडपम व शेषावतार मंदिर के जीर्णोद्धार का काम भी चल रहा है। ये सभी काम इसी साल के अंत तक पूरे किए जाने हैं, ऐसे में तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने को लेकर मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है। राममंदिर के प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना की जानी है। बताया जा रहा है कि राम दरबार की मूर्ति भी अरुण योगीराज ही बना सकते हैं। योगीराज ने ही राममंदिर में स्थापित बालकराम की मूर्ति को आकार दिया है। रामदरबार की स्थापना को लेकर ट्रस्ट की एक टीम ने अप्रैल के पहले सप्ताह में चेन्नई का दौरा किया था। आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञों के साथ रामदरबार की स्थापना पर मंथन हुआ है।
राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र कहते हैं कि राम दरबार की मूर्ति भी अरुण योगीराज बनाएंगे यह अभी तय नहीं है। अभी पत्थरों का चयन किया जा रहा है। शेषावतार मंदिर निर्माण का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है। मंदिर का शिखर बन रहा है, एक माह में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। यह मंदिर एक मंजिला होगा। डॉ़ अनिल ने बताया कि सप्त मंडपम निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। यहां भगवान राम के समकालीन सात पात्रों के मंदिर बनने हैं, इनकी डिजाइन इसी माह फाइनल हो जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकी स्वाइन फीवर वैक्सीन...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूअरों के लिए भारत की पहली स्वदेशी एमए-104 सेल लाइन आधारित जीवित क्षीणित...

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली...

0
नई दिल्ली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में 50 लाख से अधिक परिवारों को छतों पर सौर पैनल लगवाने का...

सर्वोच्च न्यायालय ने RBI को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज भारतीय रिज़र्व बैंक को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने के लिए एक मानक संचालन...

संसद से पारित हुआ जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026

0
नई दिल्ली।  राज्यसभा की स्‍वीकृति के साथ ही संसद ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। लोकसभा पहले ही...

सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी...

0
देहरादून। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...