31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाली पैदल यात्रा का हो रहा है विधिवत संचालन

देहरादून। जंगल चट्टी के निकट निरंतर हो रही भारी वर्षा के कारण गधेरे में अचानक मलबा एवं पत्थरों के आने से केदारनाथ धाम को जाने वाला पैदल मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से स्थगित किया गया था।
प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से देर सायंकाल में कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से पैदल यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आये मलबा पत्थर इत्यादि को हटाने एवं मार्ग को सुचारु करने का कार्य तत्परता से किया गया। आज प्रातःकाल से मौसम के अनुकूल होने पर जनपद में केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु करने हेतु मार्ग पूर्ण रूप से साफ कर दिया गया है तथा केदारनाथ धाम की यात्रा पुनः सामान्य रूप से संचालित हो रही है।
चूंकि उत्तराखण्ड मौसम विभाग द्वारा आज सहित आगामी दिवसों के लिए भी बारिश की सम्भावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अकस्मात होने वाली तेज बारिश के कारण पैदल मार्ग में भूस्खलन होने या ऊपर पहाड़ी से पत्थर या मलबा गिरने की सम्भावना बनी रहती है। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आ रहे सभी श्रद्धालु मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही अपनी यात्रा पर आएं तथा यात्रा के दौरान मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा हेतु अद्यतन जानकारी प्राप्त करते रहें और सावधानीपूर्वक यात्रा करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...