15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

खेल विश्वविद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाएगीः खेल मंत्री

देहरादून। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में खेल विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण करने के संबंध में सैद्धांतिक सहमति बन गयी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही पूर्ण कर ली जायेगी। मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2026 के शैक्षणिक सत्र से पहले खेल विश्वविद्यालय का भूमि पूजन किया जाए। मंत्री ने खेल विश्वविद्यालय में पदों के सृजन की कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने खेल विश्वविद्यालय में पदों के सृजन के संबंध में मा0 राज्यपाल के साथ होने वाली बोर्ड बैठक को आयोजित कराने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंत्री चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की समीक्षा करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि योजना के तहत अप्रैल से अब तक की धनराशि लाभार्थियों को प्रदान कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों के लिए आगामी 03-04 माह हेतु बजट डिमांड करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गये हैं।
खेल मंत्री ने कहा कि खेल विभाग अब पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब देने के लिए यह प्रस्ताव शासन को भेजेगा कि सारे अधिसंख्य पद खेल विभाग में ही सृजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि खेल विभाग में ही अधिसंख्य पद सृजित करते हुए हम अपने खिलाड़ी को विभाग में ही सेवारत करेंगे ताकि वह भविष्य में कंपटीशन के लिए जा सके तथा भविष्य में वह खिलाड़ी कोच के रूप में भी कार्य कर सके।
मंत्री ने आबकारी से घ्1 प्रति बोतल अतिरिक्त शुल्क के रूप में मिलने वाली धनराशि स्पोर्ट्स डिवलेपमेन्ट हेड में न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि गम्भीरता के साथ उन सभी कारणों का जल्द से जल्द निष्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आबकारी से घ्1 प्रति बोतल अतिरिक्त शुल्क के रूप में मिलने वाली धनराशि स्पोर्ट्स डिवलेपमेन्ट हेड को जल्द से जल्द प्राप्त हो जिससे खिलाड़ियों के हित में कार्य किये जा सकें। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की समीक्षा करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि वित्त विभाग से स्वीकृति मिलते ही विभाग द्वारा मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई आदि उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...