27 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं और पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। खुदरा दुकानों पर भी किसी प्रकार की कमी की सूचना नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और घबराहट में की गई बुकिंग में कमी आई है। बयान में यह भी कहा गया है कि सरकार ने राज्यों को वाणिज्यिक एलपीजी का आवंटन बढ़ा दिया है, जिसमें शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों सहित प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, और वह पीएनजी कनेक्शनों के विस्तार को बढ़ावा दे रही है।

राज्यों को घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए नए एलपीजी कनेक्शन की सुविधा प्रदान करने की भी सलाह दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छापेमारी जारी है।

इस बीच, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि वह समुद्री व्यापार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए पोत परिवहन गतिविधियों, बंदरगाह संचालन और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। मंत्रालय ने बताया कि पांच सौ 47 से अधिक भारतीय नाविकों को सुरक्षित रूप से स्वदेश वापस लाया गया है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 13 नाविकों की वापसी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रहा है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण पर विशेष ध्यान दे रहा है। संयुक्त अरब अमीरात से आज लगभग 90 उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है, जबकि सऊदी अरब और ओमान से सेवाएं जारी रहेंगी। हवाई क्षेत्र के आंशिक रूप से फिर से खुलने के साथ, कतर एयरवेज के आज भारत के लिए 9 से 10 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करने की उम्मीद है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...