29.5 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

द्वितीय केदार मदमहेश्वर को जाने वाला मार्ग ध्वस्त

रुद्रप्रयाग। जिले में लगातार बारिश का सितम जारी है। बारिश के कारण द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर को जोड़ने वाला पैदल मार्ग भी बंद हो गया है। मार्ग का पचास मीटर हिस्सा ध्वस्त होने से यात्री भी विभिन्न पड़ावों में फंस गए। एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवानों ने वैकल्पिक मार्ग तैयार कर तीर्थयात्रियों को निकाला, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बीती शनिवार रात्रि मदमहेश्वर घाटी में हुई मूसलाधार बारिश के कारण द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार-बणतोली के मध्य लगभग 50 मीटर पैदल मार्ग भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण आवाजाही पूर्णतया ठप हो गयी और मध्यमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों पर गये यात्री फंस गए। रविवार को जिला प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और लोनिवि के मजदूरों को मार्ग को खोलने और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए भेजा गया।
रेस्क्यू टीम ने तीर्थयात्रियों को निकालते के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया। करीब 50 से 60 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित जंगल के रास्ते निकालकर गौण्डार पहुंचाया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता आरपी नैथानी ने बताया कि क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को दुरूस्त करने के लिए दस मजदूरों को लगाया गया है। रास्ते को दुरूस्त होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। पूर्व प्रधान बीर सिंह पंवार ने बताया कि आपदा प्रभावित पैदल मार्ग के निचले हिस्से में मधु गंगा का बहाव तेज होने से रेस्क्यू कार्य में बहुत सारी दिक्कतें हुई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। मदमहेश्वर यात्रा को जोड़ने वाले पैदल के ध्वस्त हो जाने के बाद शीघ्र एसडीआरएफ और डीडीआरएफ टीम को रवाना किया गया। टीम की ओर से वैकल्पिक मार्ग तैयार कर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालकर गौंडार भेजा गया। पैदल यात्रा पड़ावों में फंसे सभी तीर्थयात्रियों को निकाला जा चुका है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...