26.2 C
Dehradun
Thursday, September 17, 2026


spot_img

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने चलेगा अभियान

नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह अभियान आज से 21 नवंबर तक तीन महीने के लिए और चलेगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि इस अभियान से ग्रामीण महिलाओं की उद्यमिता को मजबूती और छह करोड़ लखपति दीदियां बनाने के लक्ष्य में योगदान मिलेगा। अभियान के विस्तारित चरण में कृषि और गैर-कृषि आजीविका के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देने, सामुदायिक उद्यम प्रोत्साहन कैडर को मजबूत करने, डिजिटल और ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने और उत्पादक समूहों और उत्पादक उद्यमों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

मंत्रालय ने बताया कि इस अभियान ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इनमें 50 हजार सामुदायिक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, 5 लाख स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए उद्यमिता और आजीविका प्रशिक्षण, स्वयं सहायता समूह परिवारों की 5 लाख किशोरियों का डेटाबेस तैयार करना, 50 हजार उद्यमों के लिए औपचारिकरण सहायता, उत्पादक समूहों और उत्पादक उद्यमों की सदस्यता को 2 लाख सदस्यों तक बढ़ाना, 20 लाख महिलाओं के बीच कृषि-पारिस्थितिक प्रथाओं को बढ़ावा देना और 25 हजार स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शामिल करना शामिल है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...