नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 6,27,044 करोड़ के अतिरिक्त व्यय के लिए सरकार ने सोमवार को पूरक अनुदान मांगों का दूसरा चरण संसद के समक्ष पेश किया। अनुदानों की पूरक मांगों के दूसरे चरण में 52 अनुदान और तीन विनियोजन शामिल हैं जिसके लिए 51,462.86 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इसके अलावा नई सेवा या सेवा से जुड़े नए प्रविधानों के लिए प्रत्येक मद में एक लाख रुपये के हिसाब से 67 लाख रुपए का सांकेतिक प्रविधान भी मांगा जा रहा है। 8,476 करोड़ की मांग पूरक अनुदान मांगों के तहत यूनिफायड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के लिए 7,000 करोड़ की मांग की गई है। रक्षा पेंशन की मद में 8,476 करोड़ की मांग की गई है।
इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, उर्वरक विभाग, यूरिया सब्सिडी, नागर विमानन मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, डाक विभाग, रक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय व कई अन्य विभाग व मंत्रालयों के लिए पूरक मांग की गई है। खर्च के लिए संसद से मंजूर राशि के कम पड़ने पर सरकार संसद से पूरक अनुदान की मांग करती है। इन मांगों पर संसद में चर्चा होती है और फिर वित्त वर्ष के समाप्त होने से पहले इसे पारित किया जाता है। आगामी 31 मार्च को चालू वित्त वर्ष समाप्त हो जाएगा। चालू वित्त वर्ष के अंतरिम बजट में सरकार ने 44.90 लाख करोड़ रुपये के खर्च का लक्ष्य तय किया था।
पूरक अनुदान की मांग का दूसरा चरण संसद में पेश
Latest Articles
भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....
आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...
भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...
संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

















