28.5 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

‘एक्स’ पर बड़ा साइबर हमला, दिन में तीन बार ठप हुईं सेवाएं

नई दिल्ली। जाने-माने उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर सोमवार को बड़ा साइबर हमला हुआ। इस साइबर हमले की वजह से ‘एक्स’ के सर्वर सोमवार को तीन बार ठप पड़ गए। सबसे लंबा आउटेज रात पौने नौ बजे के आसपास देखा गया। यूजर्स को ‘एक्स’ पर पोस्ट करने और लॉगिन करने में दिक्कतें आईं। करीब दो घंटे की आउटेज के बाद समस्या का समाधान किया गया और सेवाएं फिर से बहाल हो गईं। सेवाएं बहाल होने के बाद मस्क इस आउटेज के लिए बड़े साइबर हमले को जिम्मेदार ठहराया। इससे पहले दोपहर तीन और शाम को सात बजे भी ‘एक्स’ पर यह सर्वर डाउन होने की समस्या आई थी। आउटेज की वजह से उपयोगकर्ता ‘एक्स’ पर न तो कुछ पोस्ट कर पा रहे थे और न ही किसी की पोस्ट को देख पा रहे थे। उपयोगकर्ताओं का कहना था कि उन्हें फीड में ‘रिट्राई’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। कई यूजर्स की शिकायत थीं कि उन्हें ‘एक्स’ पर ‘फिर से लोड करें’ या ‘पुन: प्रयास करें’ लिखा हुआ संदेश दिखाई दे रहा है। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही इस आउटेज से निजात पा ली गई थी।
इस बीच कंपनी के मालिक एलन मस्क ने इस आउटेज की वजह साइबल हमले को बताया। मस्क ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘एक्स पर एक बहुत बड़ा साइबर हमला किया गया। हम पर अभी भी साइबर हमले हो रहे हैं। हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन आज यह बहुत सारे संसाधनों के साथ किया गया था। इसमें कोई बड़ा समूह शामिल हो सकता है। इसमें किसी देश का भी हाथ हो सकता है। हम जांच कर रहे हैं…’
डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, दोपहर करीब तीन बजे के आसपास यूजर्स ने ‘एक्स’ की सेवाओं का लाभ न उठा पाने की शिकायत की। दोपहर 3.22 बजे सबसे ज्यादा यूजर्स ने ‘एक्स’ के सर्वर डाउन होने की शिकायम दर्ज कराई। वेब पर 54 फीसदी और एप पर 42 फीसदी शिकायतें रिपोर्ट की गईं। हालांकि, अब ‘एक्स’ सेवाएं सामान्य हैं। अन्य देशों के मुकाबले भारत में इस आउटेज का असर काफी हद तक कम रहा। यहां 2600 से अधिक शिकायतें रिपोर्ट की गईं। 80 फीसदी यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे थे, जबकि 11 फीसदी को लॉगिन में समस्या आई। इसके अलावा करीब नौ फीसदी यूजर्स को मोबाइल एप पर परेशानी हुई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...