देहरादून। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 09 से 13 मार्च तक प्रारंभ होने जा रहे पंचम विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देहरादून स्थित विधानसभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में सत्र के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय एवं पुलिस विभाग को सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा की गरिमा एवं सुरक्षा सर्वाेपरि है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सत्र अवधि में विधानसभा के कर्मचारी भी बिना विधिवत जारी वाहन प्रवेश पत्र के परिसर में अपने वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। विधायकों की संस्तुति पर एक तथा मंत्रियों की संस्तुति पर अधिकतम दो आगंतुकों को ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिससे अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के दौरान विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सदन की कार्यवाही देखने हेतु आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने और संसदीय परंपराओं से परिचित होने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। इससे विद्यार्थियों को न केवल विधान प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी, बल्कि उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि विधानसभा सत्र की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग एवं वेबकास्टिंग सूचना एवं लोक संपर्क विभाग तथा आईटी विकास अभिकरण द्वारा की जाएगी, ताकि आमजन भी पारदर्शिता के साथ सदन की कार्यवाही से जुड़ सकें। सत्र के दौरान आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु अग्निशमन दल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा विभाग को आवश्यक चिकित्सा दल, पर्याप्त दवाइयों एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों से सत्र को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बजट सत्र राज्य के विकास, जनहित के मुद्दों एवं नीतिगत निर्णयों पर गंभीर चिंतन-मनन का महत्वपूर्ण अवसर है, अतः इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि वे सत्र के सफल संचालन हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित की जाएंगी।
विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पीकर ने ली उच्चाधिकारियों की बैठक
Latest Articles
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...
भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्लोबल...
15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...
नई दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...
देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...
एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...
















