23.3 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

खेल विभाग का जिओ जारी नही होने पर अधिकारियों पर भड़की खेल मंत्री, कहा पिछली बैठकों के बाद भी अधिकारियों के काम से नही हूँ संतुष्ट

देहरादून: आज खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में खेल व युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली । बैठक खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों से खेल विभाग में अभी तक फ़ाइलों की क्या मूवमेंट है इसके बारे में जानकारी ली।साथ ही खेल पॉलिसी में क्या-क्या बिंदु हाईलाइट हैं इसकी सूची उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि विगत पांच दिवस पूर्व मेरे द्वारा अधिकारियों को खेल पॉलिसी के जिओ के बारे में अवगत कराया गया था,जिसके बारे में माननीया मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों से इस बाबत प्रगति रिपोर्ट के बारे में पूछा गया जिसका अधिकारी संतोषजनक जवाब नही देने पर अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करने के साथ कड़ी चेतावनी दी गई और स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खेल पॉलिसी के आदेश का जिओ जल्द से जल्द जारी किया जाए।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने उधमसिंह नगर में प्रस्तावित महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के बारे में भी निर्देश देते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारी स्थलीय निरिक्षण कर जमीन सम्बंधित रिपोर्ट जल्द सौंपने के निर्देश दिए। मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि उधमसिंह नगर में बनने जा रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज को महाराणा प्रताप और पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज की तर्ज पर विकसित किया जाएगा ।साथ ही यूनिवर्सिटी को लेकर भूमि चिन्हित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए ।

इसके अलावा मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री कि घोषणा 300 दिन का रोजगार कि परिधि के अनुसार 9 हजार पीआरडी जवानों को किन-किन विभागों में समायोजित किया जा सकता है, एक्ट में संसोधन के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। वहीं शिवपुरी में बन रहे साहसिक खेल परिसर में बाकी बचे कामो के लिए 70 लाख के प्रस्ताव को जल्द भेजने और साहसिक खेलो से सम्बंधित तीन माह के साहसिक कोर्स के लिए किसी यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध करने की दिशा में काम करने को कहा ।वहीं राष्ट्रीय युवा दिवस,खेल महाकुंभ सहित कोविड काल मे अच्छा कार्य करने के लिए पीआरडी जवानों को सम्मानित करने की रूपरेखा जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। युवा कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान माननीया मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को फ़ाइलों के जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...