27.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण अतिक्रमण की जद में

देहरादून। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी अतिक्रमण की जद में है। गैरसैंण में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो रहा है लेकिन प्रशासनिक तंत्र इसे लेकर उदासीन है। गैरसैंण में अतिक्रमण का खुलासा राज्य सूचना आयोग के निर्देश पर एक अपील में अतिक्रमण की सूचना देने के लिए गठित की गयी राजस्व एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम की जांच आख्या में हुआ। संयुक्त टीम ने समय की कमी का आधार बनाते हुए गैरसैंण के एक आंशिक हिस्से की रिपोर्ट आयोग में प्रस्तुत की है।
जांच आख्या पर अतिक्रमण की पुष्टि होने पर आयोग ने गैरसैंण में अतिक्रमण को गंभीरता से लेने की आवश्यकता पर बल देते हुए भविष्य के लिए बड़ी चुनौती बताया है। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने उप जिलाधिकारी गैरसैंण को संपूर्ण गैरसैंण में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण, कब्जे की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश देते हुए गैरसैंण में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण संबंधी रिपोर्ट मुख्य सचिव, सचिव राजस्व, सचिव नगरीय विकास एवं जिलाधिकारी चमोली के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए है। राज्य सूचना आयुक्त ने गैरसैंण में अतिक्रमण की सूचना से शासन को एक अपील के निर्णय से अवगत कराते हुए किया है। आयोग ने संपूर्ण गैरसैंण में अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार न किये जाने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा है कि गैरसैंण के भविष्य के लिए वहां हो रहे अतिक्रमण को लेकर गंभीरता आवश्यक है। आयोग ने गैरसैंण निवासी राधाकृष्ण काला की अतिक्रमण के संबंध में वांछित सूचना को लेकर की गयी अपील में यह निर्णय दिया। आयोग ने गैरसैंण में अतिक्रमण का ब्यौरा तैयार करने हेतु उप जिलाधिकारी गैरसैंण को राजस्व एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम से विवरण तैयार करने के निर्देश दिए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...