25.2 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

युद्धपोत की तरफ बढ़ रहे ईरानी ड्रोन को अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया

तेहरान: अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के एक ड्रोन को मार गिराया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि यह ड्रोन अमेरिकी युद्धपोत की तरफ बढ़ रहा था। इस घटना के बाद दोनों देशों में तनाव और बढ़ सकता है। पहले ही दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही है और अब ड्रोन को निशाना बनाने के बाद युद्ध की आहट सुनाई दे रही है।
अमेरिका और ईरान के बीच बीते कई दिनों से तनाव चल रहा है। अब यह तनाव और गहराता दिख रहा है। दरअसल अमेरिका ने अरब सागर के इलाके में एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया है। जिस तरह से अमेरिका ने ईरान के पास अपने शक्तिशाली युद्धपोत को तैनात किया है और अमेरिका की तरफ से ईरान पर हमले की धमकी दी जा रही है, उसे देखते हुए ईरानी ड्रोन को निशाना बनाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ने की आशंका पैदा हो गई है।
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा है कि अमेरिकी नौसेना के एक फाइटर जेट ने अरब सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन के ओर आ रहे एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया।
मंगलवार को एक ईमेल बयान में, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ड्रोन अस्पष्ट इरादे से एयरक्राफ्ट कैरियर की ओर आक्रामक तरीके से पास आ रहा था और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी सेनाओं द्वारा तनाव कम करने के उपायों के बावजूद वह जहाज की ओर उड़ता रहा।’
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरान का शाहेद-139 ड्रोन, अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन की तरफ बढ़ रहा था। जिसके बाद अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू विमान एफ-35 ने उस ड्रोन को निशाना बनाकर गिरा दिया।
अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन ईरान के दक्षिणी तट से करीब 800 किलोमीटर की दूरी पर तैनात है। बयान में कहा गया है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
ईरान के साथ जारी तनाव के बाद अमेरिका ने हाल ही में अरब सागर में यूएसएस अब्राहम लिंकन की तैनाती की है। यह एक स्ट्राइक ग्रुप है, जिसमें एक युद्धपोत के अलावा एस्कॉर्ट शिप और विध्वंसक जहाज फ्रैंक ई पीटरसन जूनियर, यूएसएस स्प्रुआंस और यूएसएस माइकल मर्फी भी शामिल हैं। युद्धपोत इतना विशाल है कि इस पर एक बार में 90 लड़ाकू विमान और 3200 जवान तैनात हो सकते हैं। अमेरिकी सेना ने कहा कि इस घटना से कुछ घंटे पहले ही ईरानी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक अमेरिकी झंडे वाले और एक अमेरिकी क्रू वाले मालवाहक जहाज को भी परेशान किया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...