28.6 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्नपत्र के फोटो आगे भेजने वाली अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सोशल मीडिया के माध्यम से यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित कराई जा रही स्नातक स्तरीय पदों के लिये लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आउट करने तथा उनके स्क्रीनशॉट को कुछ सोशल मीडिया एकाउंट्स पर प्रसारित करने के सम्बन्ध में यूकेएसएसएससी द्वारा दिये गए शिकायती पत्र की जांच हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा एसआईटी गठित की गई थी, एसआईटी द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की जांच में सोशल मीडिया पर आउट हुए फोटो के सोर्स की जानकारी करने पर जनपद टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत महिला सुमन के पास उक्त प्रश्नों के फोटोग्राफ्स भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर सुमन को पूछताछ हेतु लाया गया, जिसके द्वारा उक्त प्रश्नों के फोटो को उसके एक पुराने परिचित खालिद मलिक के नम्बर से उसकी बहन साबिया द्वारा भेजे जाने तथा शक होने पर सुमन द्वारा उक्त प्रश्न पत्रों के फोटो के स्क्रीनशॉट लेकर प्रकरण के सम्बन्ध में एक अन्य व्यक्ति को सूचना देते हुए उक्त स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराने की बात बतायी गई, जिनके द्वारा परीक्षा प्रणाली को सनसनीखेज बनाने के लिये उक्त स्क्रीनशॉट को परीक्षा के उपरांत सोशल मीडिया को वायरल किया गया था।
प्रकरण की जांच के दौरान सुमन से पूछताछ में अभियुक्त खालिद मलिक की एक अन्य बहन हिना की भूमिका भी संदिग्ध मिली, जिस पर प्रकाश में आये सभी व्यक्तियों के विरूद्व एस0आई0टी0 द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर थाना रायपुर पर मु०अ०सँ०ः 301/25 धारा 11(1),11(2),12(2) उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया,  जिसकी विवेचना एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के सुपुर्द की गई।
विवेचना में विवेचक पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा उक्त प्रकरण में घटना की कड़ियों को जोड़ते हुए घटना स्थल आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट, थाना पथरी, हरिद्वार का निरीक्षण किया गया तथा परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपल, कक्ष निरीक्षकों व अन्य गवाहों से गहन पूछताछ की गई हैं। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त खालिद मलिक की बहन साबिया को अभियुक्त के बहादुरपुर जट स्थित परीक्षा केन्द्र से उक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिभाग करने की जानकारी थी, उसके बावजूद भी उसके द्वारा प्रश्न पत्रों के प्राप्त फोटो को सॉल्व करने हेतु प्रोफेसर सुमन को भेजते हुए उनसे वार्ता की गई तथा उक्त प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किये गये। अभियुक्ता द्वारा पूर्ण जानकारी होने के बाद भी नकल कराने के उद्देश्य से प्रश्नों को भेजने तथा उनके उत्तर प्राप्त करने के सम्बंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता साबिया को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों द्वारा प्रयास किये जा रहे है। सुमन से पूछताछ के आधार पर अभियोग की विवेचना में उक्त सभी व्यक्तियों, जिनके द्वारा प्रश्नपत्र के फोटो आउट होने की सूचना पुलिस अथवा किसी अन्य सक्षम प्राधिकारी को न देकर परीक्षा के उपरांत प्रश्न पत्र के स्क्रीनशॉट्स को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था, के विरूद्ध भी जांच की जा रही है, यदि उक्त व्यक्तियों द्वारा समय रहते प्रश्नपत्र की फोटो आउट होने के सम्बन्ध में सक्षम प्राधिकारी या आयोग या पुलिस को सूचना दी गई होती तो सम्भवतः समय रहते अभियुक्त खालिद व उसके अन्य सहयोगियों को परीक्षा केन्द्र से ही गिरफ्तार किया जा सकता था। गिरफ्तार की गई अभियुक्ता में साबिया पुत्री शहजाद, निवासी सुल्तानपुर आदमपुर, थाना लक्सर हरिद्वार शामिल है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...