24.2 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का ऋण स्‍वीकृत किया

नई दिल्ली। विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का ऋण स्‍वीकृत किया है। पांच हजार सात सौ 14 करोड़ रुपये की इस परियोजना का उद्देश्‍य हरियाणा को जल क्षेत्र में आत्‍मनिर्भर बनाना है। परियोजना के तहत राज्‍य के 48 लाख 94 हजार एकड क्षेत्र में 15 कलस्‍टर बनाए जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री नायब सिंह ने आज चंडीगढ में जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के कार्यान्‍वयन की समीक्षा के लिए वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्‍यक्षता की। उन्‍होंने संवाददाताओं को बताया कि अधिकारियों को व्‍यापक जल प्रबंधन योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि जमीनी स्‍तर पर प्रभावी कार्यान्‍वयन किया जाए ताकि प्रत्‍येक क्षेत्र तक पानी पहुंचे।

उन्‍होंने उपचारित पानी के श्रेष्‍ठ उपयोग की आवश्‍यकता पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि पानी की प्रत्‍येक बूंद बचानी चाहिए और उसका सर्वश्रेष्‍ठ उपयोग किया जाना चाहिए। मुख्‍यमंत्री ने पानी की उपलब्‍धता, बजटिंग और राज्‍यभर में उपयोग की सटीक निगरानी के लिए डिजिटल जल प्रबंधन प्रणाली के विकास का आह्वान किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली...

0
देहरादून। राज्य कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी दी गई। वहीं सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में छूट...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...