25.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

फिर डोली उत्तराखंड की धरती, यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके

देहरादून: रविवार को उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप आया है। आज दोपहर करीब 12 बजकर 21 मिनट पर रुद्रप्रयाग में लोगों ने हल्के भूकंप के झटके महसूस किए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि, भूकंप आने से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, भूकंप के झटके से लोग सहम गए थे।

भूकम्प का केंद्र रुद्रप्रयाग में 10 किमी की गहराई में रहा। आपको बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड काफी संवेदनशील है। पूर्व में भी आए भूकंप ने कई बार प्रदेश में तबाही मचाई थी। उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से लगातार छोटे-छोटे भूकम्प के झटके महसूस होते रहे हैं। लेकिन भू वैज्ञानिक लगातार एक बड़े भूकंप के बारे में भी बार-बार चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में अलर्ट रहने की आवश्यकता है। बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...