24.7 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

सीमा पर फिलहाल कोई ड्रोन नहीं, अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में; सशस्त्र बल सतर्क

जम्मू: सांबा और कठुआ जिले के सीमांत क्षेत्रों में फिलहाल कोई ड्रोन देखे जाने की सूचना नहीं है। स्थिति शांत और पूरी तरह नियंत्रण में है। इससे पहले यह खबर आई थी कि इन इलाकों में ड्रोन देखे गए थे और कुछ जगहों पर लोगों ने एहतियातन स्वैच्छिक ब्लैकआउट किया। वहीं, जम्मू शहर में पुलिस ने लाइटें बंद करवा दीं।
सांबा और कठुआ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में रात 9:15 बजे एक के बाद एक ड्रोन देखे जाने की बात सामने आई। इससे लोगों में एक बार फिर दहशत हो गई। हालांकि, एयर डिफेंस सिस्टम के एक्टिव होने के बाद ड्रोन गतिविधियां नहीं देखी गईं। सांबा के मावा पंचायत के कैंक गांव के निकट ड्रोन से बम जैसी चीज गिरने से सनी सिंह की पत्नी सोनिया चाडक दहशत से बेहोश हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद उन्हे छुट्टी दे दी गई। बैंगलड में भी एक महिला दहशत से बेहोश हो गई। उनका उपचार चल रहा है।
खबर है कि कठुआ जिले के सैन्य व सीमावर्ती इलाकों में भी ड्रोन देखे गए। जम्मू संभाग के राजोरी, कठुआ, सांबा, जम्मू सहित अन्य जिलों में लोगों ने एहतियातन ब्लैकआउट किया। रक्षा सूत्रों के अनुसार सांबा में कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए। उन्हें नष्ट कर दिया गया। चिंता की कोई बात नहीं है। रामगढ़ में भी ड्रोन देखे जाने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि ड्रोन पर फायरिंग करने के बाद वह पाकिस्तान की तरफ लौट गया। इससे इसके स्पाई ड्रोन होने का शक है। फिलहाल स्थिति शांत और पूरी तरह से नियंत्रण में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज देश को पहली बार संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है। एक नया पैमाना। न्यू नॉर्मल तय कर दिया है।
दहशतगर्दों को कड़ी चेतावनी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं फिर दोहरा रहा हूं कि हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है। पाकिस्तान दुनियाभर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा था और बुरी तरह पिटने के बाद इसी मजबूरी में 10 मई की दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ से संपर्क किया। तब तक हम आतंकवाद के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर तबाह कर चुके थे। आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था। पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंक के अड्डों को हमने खंडहर बना दिया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...