23.2 C
Dehradun
Sunday, September 6, 2026


spot_img

कोविशील्ड की दूसरी डोज का नहीं है कोई कन्फ़्यूजन, पढ़ें क्या है नए नियम |Postmaninda

केंद्र ने 13 मई को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक लेने के समय में अंतर को बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया था. इसके बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट आई थीं. इनमें दावा किया गया कि जिन लोगों ने को-विन पोर्टल पर दूसरी खुराक के लिए 84 दिन से कम समय में अपॉइंटमेंट लिया है, उन्हें कोविशील्ड की दूसरी खुराक दिए बिना ही वैक्‍सीनेशन केंद्रों से लौटाया जा रहा है. कोविशील्ड वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए पहले से लिया गया समय (अपॉइंटमेंट) मान्य रहेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. उसने साफ किया कि पहले से लिए गए अपॉइंटमेंट काे को-विन पोर्टल पर रद्द नहीं किया जाएगा.

मंत्रालय ने कहा कि को-विन पोर्टल में जरूरी बदलाव किए गए हैं. इसके चलते पहली खुराक लेने के बाद लाभार्थी 84 दिन से कम समय की अवधि में ऑनलाइन समय प्राप्त नहीं कर पाएगा. केंद्र ने 13 मई को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक लेने के समय में अंतर बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया था. केंद्र ने 13 मई को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक लेने के समय में अंतर बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया था.

मंत्रालय ने कहा, ‘भारत सरकार ने इस बदलाव के संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है. कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक लेने के लिए 12-16 सप्ताह के अंतराल को दर्शाने के लिए को-विन पोर्टल में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं.’ उन्होंने कहा, ‘मीडिया में आईं कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिन लाभार्थियों ने को-विन पोर्टल पर दूसरी खुराक के लिए 84 दिन से कम समय में अपॉइंटमेंट लिया है, उन्हें कोविशील्ड की दूसरी खुराक दिए बिना ही टीकाकरण केंद्रों से लौटाया जा रहा है.’ स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘जो लाभार्थी पहले ही दूसरी खुराक के लिए समय ले चुके हैं, वह वैध रहेगा. को-विन पर उसे रद्द नहीं किया जा रहा है. साथ ही लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे दूसरी खुराक के लिए पहली खुराक लेने की तारीख से 84 दिन बाद का समय प्राप्त करें.

यह भी पढ़ें: ESI के जरिए हो सकेगा कोविड का उपचार, उत्तराखंड के 30 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...