16.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं और पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। खुदरा दुकानों पर भी किसी प्रकार की कमी की सूचना नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और घबराहट में की गई बुकिंग में कमी आई है। बयान में यह भी कहा गया है कि सरकार ने राज्यों को वाणिज्यिक एलपीजी का आवंटन बढ़ा दिया है, जिसमें शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों सहित प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, और वह पीएनजी कनेक्शनों के विस्तार को बढ़ावा दे रही है।

राज्यों को घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए नए एलपीजी कनेक्शन की सुविधा प्रदान करने की भी सलाह दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छापेमारी जारी है।

इस बीच, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि वह समुद्री व्यापार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए पोत परिवहन गतिविधियों, बंदरगाह संचालन और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। मंत्रालय ने बताया कि पांच सौ 47 से अधिक भारतीय नाविकों को सुरक्षित रूप से स्वदेश वापस लाया गया है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 13 नाविकों की वापसी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रहा है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण पर विशेष ध्यान दे रहा है। संयुक्त अरब अमीरात से आज लगभग 90 उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है, जबकि सऊदी अरब और ओमान से सेवाएं जारी रहेंगी। हवाई क्षेत्र के आंशिक रूप से फिर से खुलने के साथ, कतर एयरवेज के आज भारत के लिए 9 से 10 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करने की उम्मीद है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...

चार साल बेमिसालः सशक्त नेतृत्व में बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप, ऐतिहासिक फैसलों से विकास...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने अपने चार वर्ष के दौरान कई ऐसे ऐतिहासिक और सशक्त फैसले लिए, जिनसे...