देहरादून। 25 मार्च होली के दिन मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा में राफ्टिंग बंद रहेगी। एसडीएम नरेंद्र नगर देवेंद्र सिंह नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
एसडीम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पर्यटकों ने होली के दिनों को बिताने के लिए होटल रिसॉर्ट्स के लिए अग्रिम बुकिंग कराई है। होली के दिन लोग नशा करने के बाद राफ्टिंग और इससे जुड़ी गतिविधियों का आनंद लेने के लिए बाहर निकलते हैं। नशे में राफ्टिंग के दौरान हादसे होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए होली के दिन गंगा में राफ्टिंग और उससे जुड़ी गतिविधियां बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में राफ्टिंग कंपनियों को भी जानकारी दे दी गई है। मुनि की रेती थाना पुलिस को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
होली के दिन गंगा में नहीं होगी राफ्टिंग
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...
सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण समझौता...
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...
अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

















