23.5 C
Dehradun
Tuesday, August 4, 2026


spot_img

उत्तराखंड में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं आप पार्टी के ये उम्मीदवार…!

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में पहली बार ताल ठोक रही आम आदमी पार्टी ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों की सूचना सार्वजनिक कर दी है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के कुल 6 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं।

आम आदमी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया में जारी सूचना के मुताबिक, चमोली की थराली सीट से प्रत्याशी गुड्डू राम पर 2021 से चल रहे मुकदमे की जानकारी देते हुए घाट आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका को चयन की मुख्य वजह बताया है।

देहरादून कैंट में रविंद्र सिंह आनंद पर 2017 में दर्ज केस की जानकारी भी उजागर की है। इसकी वजह यह बताई है कि वह कि किसान हैं और गरीब बेटियों की शादियां कराते हैं। जनता के बीच उन्हें अच्छा काम जारी रखने के लिए टिकट दिया गया है। पौड़ी सीट पर मनोहर लाल पहाड़ी पर 2017 में केस दर्ज हुआ था। हालांकि यह केस आरपी एक्ट में दर्ज है।

पौड़ी की कोटद्वार सीट से प्रत्याशी अरविंद कुमार पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे की जानकारी देते हुए पार्टी का कहना है कि कोविड-19 महामारी में जनता के बीच काम करने के दौरान उन पर यह केस दर्ज हुआ है।

नैनीताल की रामनगर सीट पर प्रत्याशी शिशुपाल सिंह रावत पर दर्ज मुकदमे की जानकारी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि इस पर स्टे है। उनके चयन की वजह यह बताई गई है कि वह स्कूल संचालित करते हैं, जिसमें वंचित वर्ग के बच्चों को वह निशुल्क शिक्षा देते हैं। काशीपुर में दीपक बाली पर दर्ज मुकदमे की जानकारी देते हुए आप ने कहा है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम कर रहे हैं, इस वजह से उन्हें चुना गया है। उनके मुकाबले में पार्टी को कोई प्रत्याशी नहीं मिला।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों को अपने सभी प्रत्याशियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की पूरी जानकारी वेबसाइट, सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में जारी करनी होगी। दलों को यह भी बताना होगा कि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी को क्यों चुना? यह भी बताना होगा कि उन्हें अन्य कोई ऐसा व्यक्ति क्यों नहीं मिला, जो कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाला न हो।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन

0
हरिद्वार/देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 5 करोड़ रू की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल...

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी और...

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए 13 स्वर्ण पदकों में...

असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में कल तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी...

कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार, 19 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

0
नई दिल्ली। कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया गया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने  बेंगलुरु के लोक भवन में एक सादे समारोह में 19 विधायकों...