देहरादून। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अखिल भारतीय बालक एवं बालिका पर्वतारोहण अभियान में उत्तराखंड निदेशालय के तीन कैडेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। कठिन पर्वतीय परिस्थितियों में साहस, धैर्य और पर्वतारोहण कौशल का परिचय देते हुए कैडेटों ने सफल शिखर आरोहण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
अभियान दल को चार जून को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया था। अभियान के दौरान देशभर से चयनित कैडेटों ने हिस्सा लिया।
उत्तराखंड निदेशालय के कैडेटों ने चुनौतीपूर्ण मौसम और दुर्गम रास्तों के बीच अपनी क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 18 जून को कैडेटों ने सुबह चार बजे टेंटा बेस कैंप से चढाई शुरू की। कठिन एवं जोखिमपूर्ण मार्गों को पार करते हुए उन्होंने समुद्र तल से लगभग 5,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जगतसुख चोटी पर सफलतापूर्वक शिखरारोहण किया।
इस उपलब्धि ने उत्तराखंड निदेशालय के कैडेटों के प्रशिक्षण, अनुशासन और टीम भावना को नई पहचान दिलाई। इस अभियान में उत्तराखंड निदेशालय का प्रतिनिधित्व 11 यूके बटालियन एनसीसी दून विश्वविद्यालय की कैडेट सायशा पंवार, 84 यूके बटालियन एनसीसी की कैडेट नैना देवी एवं वन यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, देहरादून के एसयूओ हिमांशु सिंह ने किया।कैडेटों की इस सफलता पर उत्तराखंड निदेशालय एवं संबंधित एनसीसी इकाइयों में खुशी की लहर है। अधिकारियों ने इसे एनसीसी कैडेटों के साहस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि इस उपलब्धि से अन्य युवा भी साहसिक गतिविधियों और पर्वतारोहण के प्रति प्रेरित होंगे।
तीन एनसीसी कैडेटों ने माउंट देव टिब्बा में लहराया तिरंगा
Latest Articles
प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने समय पर लिए गए फैसलों, प्रभावी कूटनीति और राष्ट्रीय...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के पचपदरा में एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया...
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट सुविधा का...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...
देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहासः रेखा आर्या
देहरादून/लोहाघाट। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है,...
उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे...
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को 219.29 करोड़ रु की 51 विकास योजनाओं...
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में देहरादून...

















