नैनीताल: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार शनिवार की शाम सात बजे रातीघाट के पास अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास के स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी।
खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने खाई में उतरकर कार के अंदर फंसे घायलों को रस्सी के सहारे सड़क तक लाने के बाद खैरना सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैसोड़ा और संजय बिष्ट निवासी अल्मोड़ा ने तीन शिक्षकों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल शिक्षक मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कार के नदी में गिरते ही रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को गरमपानी सीएचसी भेजा। घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
नदी में गिरी कार, तीन शिक्षकों की मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे सारे
Latest Articles
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...
सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

















