23.9 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए रोजाना शामिल करें ये खास टी…

आजकल डायबिटीज आम समस्या बन गई है। रोजाना इसके मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस बीमारी के होने के कारण हैं, लेकिन प्रमुख रक्त में शर्करा यानी शुगर का बढ़ना और अग्नाशय से इन्सुलिन हार्मोन न निकलना है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एक बार डायबिटीज होने जाने के बाद ज़िंदगी भर साथ रहती है। इस बीमारी में मीठे चीजों को खाने की मनाही होती है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं, बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना तुलसी की चाय जरूर पिएं। इसके सेवन से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं…

तुलसी

सनातन धर्म में तुलसी पौधे का विशेष महत्व है। सनातन धर्म के अनुयायी तुलसी पौधे की पूजा करते हैं। खासकर, सनातन धर्म की महिलाएं रोजाना तुलसी के पौधे में जल का अर्घ्य देती हैं। साथ ही दीप जलाकर आरती वंदना करती हैं। आयुर्वेद में तुलसी को औषधि का दर्जा प्राप्त है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं। वहीं, तुलसी की चाय में कैफीन नहीं पाया जाता है। इसके लिए यह चाय सेहत के लिए वरदान साबित होती है। इस चाय के सेवन से उच्च रक्तचाप में आराम मिलता है। इसके अलावा, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वहीं, शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

जानकारों की मानें तो तुलसी में कई ऐसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अग्नाशय की कोशिकाओं के कार्य को गति प्रदान करते हैं। साथ ही इंसुलिन हार्मोन भी रिलीज होता है। इससे रक्त में शर्करा स्तर को भी कंट्रोल में रहता है।

तनाव में है फायदेमंद…

तुलसी के पत्ते में एडाप्टोजेन्स नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। इससे तंत्रिका तंत्र को आराम और रक्त का संचरण सही से होता है। इससे तनाव में आराम मिलेगा। इसके लिए रोजाना सुबह में तुलसी की चाय जरूर पिएं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...