23.6 C
Dehradun
Thursday, August 6, 2026


spot_img

आज हल्द्वानी में PM मोदी, करोड़ों की इन 23 परियोजनाओं की देगें सौगात

हल्द्वानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दौरान वे हल्द्वानी में राज्य को 17 हजार 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात देंगे. पीएम मोदी की रैली के लिए प्रशासन और पार्टी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

पीएम मोदी दोपहर 12.45 बजे हल्द्वानी सेना के हेलीपैड पहुंचेंगे और जहां से उनका काफिला एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड के लिए रवाना होगा. पीएम मोदी दोपहर 1 बजे वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे यहां 2:30 बजे तक रहेंगे। यहां वह हल्द्वानी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे , प्रदेश में ऋषिकेश के बाद यह दूसरा एम्स होगा.

इन योजनाओं का करेगें शिलान्यास

5,747 करोड़ की 300 मेगावाट की यूजेवीएनल की लखवार बहुउद्देश्यीय परियोजना.
4,002 करोड़ लागत की 85.30 किमी मुरादाबाद-काशीपुर फोर लेन रोड परियोजना.
1250 करोड़ की 13 जिलों में जल जीवन मिशन के तहत 73 वाटर सप्लाई स्कीम.
627 करोड़ की पीएमजीएसवाई की स्टेज दो के 133 मार्ग.
455 करोड़ के एम्स सैटेलाइट केंद्र.
450 करोड़ के पीएमजीएसवाई के 151 मिसिंग पुल.
455 करोड़ पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज.
205 करोड़ 24 घंटे सातों दिन पेयजल आपूर्तिक योजना.199 करोड़ की नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नौ एसटीपी.
171 करोड़ के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 1256 यूनिट्स.
35 करोड़ का काशीपुर सिडकुल में अरोमा पार्क.
78 करोड़ का नैनीताल जिले में सीवरेज प्रणाली की सुदृढ़ीकरण योजना.
66 करोड़ की सितारगंज में प्लास्टिक इंडस्ट्रियल पार्क.58 करोड़ की मदकोटा से हल्द्वानी सड़क मार्ग.
54 करोड़ की किच्छा से पंतनगर सड़क मार्ग.
53 करोड़ की खटीमा बाईपास.
177 करोड़ की एशियन हाईवे से नेपाल तक कनेक्टिविटी
इन योजनाओं का करेंगे लोकार्पण
25,36 करोड़ की 99 किमी कुमाऊं-गढ़वाल कनेक्टिविटी नगीना से काशीपुर .
284 करोड़ के 32 किमी टनकपुर -पिथौरागढ़ ऑलवेदर रोड
.267 करोड़ की टनकपुर-पिथौरागढ़ पर बेलखेत से चंपावत तक ऑलवेदर रोड.
233 करोड़ की तिलोन से च्युरानी तक ऑलवेदर रोड परियोजना.
50 करोड़ की यूजेवीएन की पांच मेगावाट की सुरिंगड जलविद्युत परियोजना.
50 करोड़ की नमामि गंगे प्रोग्राम के तहत रामनगर-नैनीताल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के धबलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, सेना के एयर...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ओडिशा के बरहामपुर के पास स्थित धबलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने गोपालपुर स्थित सेना के एयर...

अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद लोगों के जीवन में आया व्यापक बदलाव: प्रधानमंत्री

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सात वर्ष पहले अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर और...

संसद ने पारित किया सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा ने चर्चा के बाद विधेयक को लोकसभा...

बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर...

सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहेंः सीएम, मुख्यमंत्री  ने भारी वर्षा को देखते हुए...

0
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए जारी मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...