29.2 C
Dehradun
Saturday, September 19, 2026


spot_img

पुलवामा हमले की चौथी बरसी आज, आज भी आंखें हो जाती है 40 सपूतों की शहादत

देश आज पुलवामा हमले की चौथी बरसी मना रहा है । आज ही के दिन पाकिस्तानी आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में कायराना हमला किया था। जिसमें भारत के 40 जवान शहीद हुए थे। भारत ने कड़े कदम उठाते हुए पुलवामा हमले का बदला लिया था। हमारे सैनिकों ने इस हमले का जवाब बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसके आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था।

पीएम मोदी सहित कई बड़ी हस्तियों ने इन जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने लिखा, हमारे वीर नायकों को याद करते हुए जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है। पुलवामा हमले में शहीद जवानों को पूरे देश से श्रद्धांजलि दी जा रही है।

बता दें 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर सीआरपीएफ का काफिला जा रहा था। इस काफिले में अधिकतर बसें थीं, जिनमें जवान बैठे थे। यह काफिला जब पुलवामा पहुंचा, तभी दूसरी तरफ से एक कार आई और काफिले की एक बस में टक्‍कर मार दी। जिस कार ने बस में टक्कर मारी, उसमें भारी मात्रा में विस्‍फोटक रखा था ऐसे में टक्कर होते ही विस्फोट हुआ और इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए

पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने सबक सिखाने के लिए 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में दाखिल हुई। एयर स्ट्राइक के जरिये आतंकी ठिकानों को नष्ट किया. 27 फरवरी को पाकिस्तान की वायु सेना भारत को जवाब देने के लिए जम्मू कश्मीर में घुसकर हवाई हमला किया था. इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। भारत के इस कदमों से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...