बीजापुर: सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक बड़ी सफलता की घोषणा की। सुरक्षाबलों ने कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कार्रेगुट्टा हिल्स (केजीएच) में माओवादियों की “अजेयता” को ध्वस्त कर दिया है। 21 अप्रैल से 11 मई तक चले 21 दिन के ऑपरेशन ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में 31 माओवादी मारे गए हैं। जिनमें 16 महिलाएं शामिल थीं।
इस अभियान में 450 आईईडी, दो टन विस्फोटक, कई राइफलें और गोला-बारूद जब्त किए गए, जबकि 18 सुरक्षाकर्मी घायल हुए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी ए डी गौतम ने बीजापुर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि अब तक का सबसे बड़ा अभियान था। बीजापुर, देश के छह सबसे अधिक नक्सल प्रभावित जिलों में से एक है। आगे कहा कि ऑपरेशन ने “लक्ष्य से अधिक हासिल किया” और मार्च 2026 तक नक्सलियों को खत्म करने की केंद्र सरकार की समय सीमा पूरी होगी।छत्तीसगढ़ पुलिस के एडीजी (ऑपरेशन) विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि माओवादी नेतृत्व विघटित हो गया है। उनकी सैन्य संरचना, विशेष रूप से पीएलजीए इकाई, कमजोर पड़ गई है। केजीएच में छिपे शीर्ष कमांडर या तो मारे गए या घायल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि केजीएच माओवादियों का प्रमुख ठिकाना था। जहां 250 से अधिक गुफाओं में हथियार और गोला-बारूद छिपाए गए थे। इसका उपयोग प्रशिक्षण, चिकित्सा सुविधा और मीटिंग बेस के लिए भी होता था। सीआरपीएफ प्रमुख ने कहा कि केजीएच लंबे समय से “नो-गो एरिया” था, जहां माओवादियों ने बीयर की बोतलों में भरे आईईडी जैसे खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किए। अनुमान है कि 350 से अधिक सशस्त्र माओवादी पिछले 2.5 वर्षों से वहां शरण लिए हुए थे।
1.72 करोड़ के टॉप इनामी नक्सली मारे गए, 16 महिलाएं शामिल, सुरक्षाबलों का बड़ा दावा
Latest Articles
उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘‘अग्निवीर सेल’’ की...
देहरादून। कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ’‘युवा अग्निवीर संवाद’’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में...
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी राज्यों ने साझा...
हरिद्वार/देहरादून। आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के...
ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...

















