25.1 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

पर्यटन मंत्री सतपाल महराज ने उठाई बड़ी माँग, हरिद्वार में स्लॉटर हाऊस पर लगे रोक |Postmanindia

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार देश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी है. इसलिए यहां स्लॉटर हाऊस पर रोक लगाने के साथ साथ जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों को प्राधिकरण से मुक्त किया जाना अति आवश्यक है.

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि कुम्भ नगरी हरिद्वार विश्व की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. ऐसे पवित्र स्थान पर स्लॉटर हाऊस के निर्माण के विषय में सोचना सनातन धर्म की परम्पराओं के विरूद्ध है. इसलिए मेरा अनुरोध है कि हरिद्वार में स्लॉटर हाऊस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए. हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि हरिद्वार के भाजपा विधायकों ने भी स्लॉटर हाउस के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को एक पत्र सौंप कर इसे बंद करने की मांग की है. महाराज ने कहा कि धार्मिक आस्था के केंद्र हरिद्वार में स्लॉटर हाउस के निर्माण का कोई औचित्य नहीं है. इसलिए स्थानीय भाजपा विधायकों की मांग और संत महात्माओं की आध्यात्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसके निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए. इतना ही नहीं सतपाल महाराज ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के ऐजेंडे का जनपद हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद की सभी पंचायतों को प्राधिकरण से  मुक्त किया जाना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें: एक साल बाद उत्तराखंड में आज से खुले सभी डिग्री कॉलेज

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...