देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नोएडा से मसूरी घूमने आए पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई। वाहन में छह पर्यटक सवार थे।
पुलिस को सुबह 112 से सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा के प्रभारी एएसआई विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में तत्काल एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें से तीन व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे। इन्हें मामूली चोटें आई थीं, लेकिन बाकी तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे। इनमें से दो ने दम तोड़ दिया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया। दो शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतकों में अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134, नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश (32) वाहन चालक व अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चैकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र 31 वर्ष शामिल हैं। घायलों में गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त (29), राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर, सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश (30), मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश (28) और सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर (27) शामिल हैं।
मसूरी मार्ग पर पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत, चार घायल
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















