24.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, 11 लोगों की मौत

विकासनगर : देहरादून के विकासनगर में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी मिली है कि चकराता के बायला बुल्हाड़ गांव से विकासनगर की ओर जा रही यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा। खबर है कि इस हादसे में 11 लोगो की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग गंभीर रुप से घायल है। अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी मिली है कि वाहन में 16 लोग सवार थे।पुलिस- प्रशासन को सूचना दे दी गई है। फिलहाल, स्थानीय लोगों द्वारा राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसपी रूरल स्वतंत्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू जारी है। स्थानीय लोग भी पुलिस की मदद कर रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सच्चा नेतृत्व शक्ति या पद से नहीं, नैतिक आचरण से मापा जाताः उपराष्ट्रपति सी.पी....

0
देहरादून/मसूरी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण...

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर...

0
-इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा...

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...