23.4 C
Dehradun
Wednesday, August 5, 2026


spot_img

तमिलनाडु में ट्रेन हादसा, बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई

चेन्नई: मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। रेलवे पुलिस के मुताबिक मौके पर बचाव कार्य जारी है।

मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है, ट्रेन के इंजन से 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, कोई हताहत नहीं, कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं इस हादसे के बाद चेन्नई सेंट्रल से मेडिकल रिलीफ वैन और बचाव दल को रवाना किया गया। जीएम साउथर्न रेलवे डीआरएम चेन्नई डिवीजन और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर जा रहे हैं।
रेलवे पुलिस के अनुसार टक्कर की वजह से इंजन के बगल में खड़ी पार्सल वैन में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। फिलहाल तमिलनाडु पुलिस और एबुंलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। रेलवे पुलिस के मुताबिक इस हादसे के बाद बागमती एक्सप्रेस के कम से कम दो कोच पटरी से उतर गए हैं, फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक गार्ड और ड्राइवर सहित सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं इस घटना के बाद यात्रियों और उनके परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। परिजन 04425354151, 04424354995 पर फोन कर घटना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकी स्वाइन फीवर वैक्सीन...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूअरों के लिए भारत की पहली स्वदेशी एमए-104 सेल लाइन आधारित जीवित क्षीणित...

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली...

0
नई दिल्ली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में 50 लाख से अधिक परिवारों को छतों पर सौर पैनल लगवाने का...

सर्वोच्च न्यायालय ने RBI को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज भारतीय रिज़र्व बैंक को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने के लिए एक मानक संचालन...

संसद से पारित हुआ जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026

0
नई दिल्ली।  राज्यसभा की स्‍वीकृति के साथ ही संसद ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। लोकसभा पहले ही...

सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी...

0
देहरादून। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...