23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए मजदूर, दो की मौत

काशीपुर: काशीपुर में दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों को रौंद दिया है। जानकारी के अनुसार आईटीआई क्षेत्र के परमानंदपुर के पास देर रात डंपर में रेत भर रहे मजदूरों को अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही एक मजदूर सहित ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आइटीआइ थाना प्रभारी विद्याधर जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे में घायलों को अस्पताल भेज दिया गया।

शनिवार देर रात अजीतपुर-मुकंदपुर फोरलेन मार्ग पर स्वार क्षेत्र के स्टोन क्रशर से खनिज लादकर आ रहा डंपर का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने की वजह से डंपर से रेत नीचे गिर गया। इस दौरान आसपास के मजदूरों को बुलाकर ट्रक ड्राइवर रेत उठवाने लगा। इसी बीच गांव मिलक-नौखरीद निवासी बंटी, शिवकुमार सिंह, पप्पू, देवीदास और रुपकिशोर डंपर में रेत भर रहे थे।

अचानक पीछे से आए पेपर लदे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बंटी और ट्रक चालक सितारगंज के बढिय़ा गांव निवासी राजा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आइटीआइ थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को एलडी भट्ट अस्पताल भेजा गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...