23.8 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

दर्दनाक हादसा: दून-पांवटा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने राहगीरों को रौंदा, तीन की मौत

देहरादून: उत्तराखंड में हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। देहरादून में सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार वाहन ने राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक घायल का उपचार चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस को 112 से सूचना मिली कि ग्राम ढाकी में एक सफेद रंग की गाड़ी, जो एक्सीडेंट करके भाग गई। चेकिंग के लिए मौके पर थाने से पुलिस बल भेजा गया। जहां पर जानकारी में पता चला कि एक वाहन जो ग्राम ढाकी में वाहन को तेज गति से चलाते हुए नौशाद (21) पुत्र आशिक निवासी ग्राम छरबा सहसपुर इसराइल (22) पुत्र लियाकत निवासी उपरोक्त खुशबू (22) पत्नी दीपक निवासी ग्राम ढाकी सहसपुर वरीशा (45) पत्नी सुलेमान निवासी ढाकी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर भाग गया।

सभी घायलों को 108 की मदद से सीएचसी सहसपुर भिजवाया गया। जहां से सभी की हालत गंभीर होने के कारण दून अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में से वरीशा पत्नी सुलेमान, खुशबू पत्नी दीपक, इसराइल पुत्र लियाकत की उपचार के दौरान मौत हो गई। नौशाद का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी से पता चला कि स्कार्पियों वाहन से हादसा हुआ। जिसकी तलाश की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...