23.4 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

भरोसा है कि आप उत्तराखंड में कांग्रेस को दोबारा घुसने नहीं देंगे: PM मोदी

रुद्रपुर: विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान आज शाम 6:00 बजे के बाद बंद कर दिया गया है। तमाम जनसभा, रैलियों पर रोक लगा दी गई है। इसीलिए सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक उत्तराखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रुद्रपुर के मोदी मैदान पहुंचे। रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 14 तारीख को आपके पास उत्तराखंड में तुष्टिकरण करने वालों को जवाब देने का मौका है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले साल 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले रुद्रपुर में रैली को संबोधित कर चुके हैं।

इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आज तक भारत के जिस राज्य ने कांग्रेस को निकाला उसने फिर वापस कांग्रेस को घुसने नहीं दिया। बंगाल के लोगों ने तो 50 साल से वापस घुसने ही नहीं दिया। ऐसा और भी कई राज्यों में देखा जा सकता है कि एक बार कांग्रेस गई तो गई।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड वासियों से कहा कि आप सब के पास भी यह मौका है। आप भी कांग्रेस से कह सकते हैं कि अब हम आपको घुसने नहीं देंगे। मुझे भरोसा है आप यहां भी कांग्रेस को दोबारा घुसने नहीं देंगे। उन्होंने कांग्रेस पर दशकों तक परियोजनाओं को लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास के कामों को लेकर कुछ लोग डबल इंजन सरकार का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि 14 फरवरी को उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...

एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 848 महिलाओं को मिली सहायता राशि

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में 212 महिलाओं को...

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के सफल संचालन में राज्य सरकार की...

0
देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर देशव्यापी...

पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धिः डाॅ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज भारत सरकार द्वारा आयोजित पीएम-पोषण एवं समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक...